Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 26 at 9.10.13 PM

पार्क फ्लोर-2 सोसाइटी ने स्पोर्ट्स इवेंट में मनाया अपना 74वां गणतंत्र दिवस

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पार्क फ्लोर-2 सोसाइटी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। पूरी सोसाइटी की प्रभात फेरी एवं फ्लैग मार्च से किया। ध्वजारोहण के बाद सभी बच्चों के लिए स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित किए गए इनमें बैलून रेस,सेक रेस,लेमन रेस,मैजिक शो एवं ड्राइंग कंपटीशन किया गया।

WhatsApp Image 2023 01 26 at 9.10.13 PM

बच्चों का खूब मनोरंजन हुआ सभी बच्चों को पुरस्कार एवं गिफ्ट पैक दिए गए। इसी के साथ बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक ललित नागर जीके द्वारा किया गया। उद्घाटन के मोके पूर्व विधायक ललित नागर ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी राजीव भारद्वाज एवं संतोष चोरिया,पूर्व प्रधान नरेंद्र चौहान एवं खेल आयोजन समिति का धन्यवाद किया‌।

खेल समिति के सदस्य सुमित कंबोज,धर्मवीर ढुल,मनोज शर्मा,सत्येंद्र कुमार, संदीप गुप्ता,एवं नितिन सिंह ने भी फूलों का गुलदस्ता देकर पूर्व विधायक ललित नागर का स्वागत किया। इसी मोके पर सोसाइटी में रोटरी क्लब द्वारा वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया इसका आयोजन रेटन रमेश गुलिया व उनकी टीम ने किया। इस भव्य गणतंत्र दिवस प्रोग्राम का आयोजन पार्क फ्लोर-2आरडब्लूए एवं बीपीटीपी ने साथ मिलकर किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *