Breaking News
05ccd5c9 c692 4760 a410 100b1527642e

आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में पंचकुंडीय महायज्ञ हुआ सम्पन्न-

 

बीगोद:-कस्बें में स्थित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अर्द्ध वार्षिक परीक्षा से पूर्व परीक्षा- यज्ञ सम्पन्न किया गया।05ccd5c9 c692 4760 a410 100b1527642e

प्रधानाचार्य लोकेश कुमार भट्ट ने बताया कि इस वर्ष आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ में प्रत्येक वेदी के लिए 5 समुह बनायें गयें, प्रथम समुह में कक्षा 6,7,8के भैया व द्वितीय समुह में कक्षा 9,10 के भैया और शिशु वाटिका के भैया/बहिन,तृतीय समुह में कक्षा 3,4,5के भैया,चतुर्थ समुह में कक्षा 6,7,8की बहिनें,व पंचम समुह में कक्षा 3,4,5की बहिनों ने पंचमहाकुंडीय महायज्ञ में आहुतियां दी!

परीक्षा प्रभारी नारायण लाल पारीक के नेतृत्व में दीप-प्रज्जवलन के साथ परीक्षा महायज्ञ प्रारंभ हुआ तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ सभी भैया बहिनों ने सामुहिक आहुति देकर परीक्षा महायज्ञ में सहभाग दिया, विद्यालय के प्रचार प्रमुख जगदीश चन्द्र सालवी ने बताया कि परीक्षा पंचकुंडीय महायज्ञ बीगोद में पहली बार आयोजित हुआं! जिसमें विद्यालय के 603भैया/बहिन व 25आचार्य/दीदियों ने भाग लिया!

तथा महायज्ञ का समापन ऊं जय जगदीश हरें महाआरती के साथ सम्पन्न हुआं! (फोटो कैप्सन–परीक्षा पंच कुंडीय महायज्ञ मेंअयोध्या देते भैया ,बहन व दीदी)
फोटो– प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *