Breaking News

पंचायत सचिवालय बना ग्राम प्रधान दें नया संदेश : सीएम MYogiAdityanath

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम_पंचायत के विकास के लिए शुक्रवार को ग्राम प्रधानों से वर्चुअल वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव को बेअसर करने के लिए निगरानी समिति की जिम्मेदारी को समझाया। साथ ही प्रवासी श्रमिकों को ग्राम पंचायत से रोजगार उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहाकि वे पंचायत भवन को पंचायत सचिवालय में तब्दील कर नया संदेश दें, जिससे गांव के लोगों को लगे कि परिवर्तन हुआ है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय की दौड़ भाग से उन्हें बचाया जा सके।

ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री की वर्चुअल वार्ता जूम एप पर सायं चार बजे से कराई गई। वार्ता के लिए लिक के साथ सरकारी कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के पास भेजा गया था। एनआइसी में जिलाधिकारी अनुजकुमार_झा, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, उप निदेशक पंचायत संजय यादव व जिला पंचायत राज अधिकारी शीतलाप्रसाद सिंह मौजूद रहे। मसौधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीरमऊ के प्रधान मो. परवेज हुसैन मुख्यमंत्री की वार्ता से बहुत उत्साहित हैं। कहा, कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई को सम्मान दिया है।

 

ग्राम प्रधानों के संग मुख्यमंत्री की वर्चुअल वार्ता। सीएम की वार्ता से ग्राम प्रधान उत्साहित। लगभग डेढ़ घंटे चली वार्ता में मुख्यमंत्री ने 10 ग्राम प्रधानों से उनकी कार्ययोजना के बारे में जानकारी की। वार्ता के लिए 10 जिलों (अयोध्या नहीं) से एक-एक ग्राम प्रधान का चयन किया गया था। मुख्यमंत्री ने गांव की सरकार के मुखिया को जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए पौधारोपण पर जोर दिया। शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए काया कल्प योजना में पहले की तरह रंगाई-पोताई व मरम्मत कराने का कहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *