Breaking News

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रक्तदान शिविर आयोजित

वरिष्ठ चिकित्सिकाओं ने किया छात्राओं के साथ स्वास्थ्य परिचर्चा

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग गंगोत्री देवी के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी क्लब गोरखपुर के बैनर तले नाइन फाउंडेशन के साथ वरिष्ठ चिकित्सिकाओं द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण , रक्तदान व चिकित्सकीय संवाद का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका वरिष्ठ समाजसेविका रीना त्रिपाठी , महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ पूनम शुक्ला, उप प्राचार्या डॉ प्रियंका त्रिपाठी , नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या लोरिटा याकूब के नेतृत्व में व रोटरी क्लब के अध्यक्ष सर्वेश दूबे व सचिव सतीश राय की मौजूदगी में डॉ आरपी शुक्ला , डॉ बबिता शुक्ला , डॉ मीता अग्रवाल , डॉ विभा सिंह , डॉ निष्ठा नांगलिया , डॉ अमरेश अस्थाना , डॉ मंजू केडिया , डॉ रश्मि श्रीवास्तव , डॉ मिहिर कुमार , डॉ अर्पित श्रीवास्तव व डॉ अमित सिंह ने छात्राओं के साथ स्वास्थ्य परिचर्चा कर उनका समाधान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि पीड़ित की चिकित्सा सेवा कर उन्हें स्वस्थ करना सर्वोत्तम मानव धर्म है, इसी धर्म का पालन करने के कारण चिकित्सकों को धरती का भगवान कहा जाता है।
इस अवसर पर डॉ अजिता श्रीवास्तव , डॉ शीला त्रिपाठी, डॉ कुमुद त्रिपाठी , डॉ ममता , डॉ शिप्रा , डॉ आभा , श्वेता, आराधना, विभा ,नीतू, नित्यानन्द तिवारी , देवेंद्र चौधरी, अर्जुन यादव का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब की तरफ़ से रोट मयंकेश्वर पांडेय, रोट प्रवीन आर्या ,रोट रोहित ,रोट महावीर प्रसाद कंडोई , रोट पुरषोत्तम रामरायका, रोट आशीष दास , रोट सुधा मोदी समेत अनेक लोग मौजूद थें।
कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रीना त्रिपाठी ने सभी आगन्तुक चिकित्सिकाओं , रक्तदाताओं
व स्वास्थ्य परीक्षण करने आई टीम का धन्यवाद देने के साथ छात्राओं के कम हीमोग्लोबिन स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भोजन में जरूरी पोषक-तत्व जैसे कॉर्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, कैलशियम, आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होना चाहिए। प्रत्येक दिन 2.5 कप सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनमें गाजर, ब्रोकोली, पालक आदि शामिल करें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *