Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 26 at 12.27.03 AM

गरीबों की मदद के लिए आगे आया चौबे परिवार

महानगर के कमलेश,प्रदीप व बाला देवी ने गरीबों में बांटे भोजन के पैकेट

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। कहते हैं कि गरीबों का दुख समझने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए। तथा उनकी मदद के लिए हाथ खुले होने चाहिए तथा हर समय तैयार रहना चाहिए। जिसके क्रम में शनिवार को गरीबों की मदद के लिए पादरी बाजार क्षेत्र स्थित चौबे परिवार आगे आया तथा विभिन्न मंदिरों के बाहर तथा सड़कों के किनारे फुटपाथ पर रह रहे गरीबों में भोजन पैकेट बांटे।
कमलेश चौबे ने कहा कि भारत सरकार की सेवा के साथ-साथ गरीबों की सेवा करने में जो आनंद है वह कहीं नहीं है। हमारी वजह से गरीब का अगर पेट भरे तो हमारे लिए यह एक अवसर से कम नहीं है। प्रदीप चौबे ने कहा कि हम गरीबों के मसीहा तो नहीं हैं परंतु गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं महामारी के बीच भी हमने गरीबों में खाने के पैकेट बांटे हैं। आगे भी इस पुनीत कार्य को करते रहेंगे।
बाला देवी ने कहा कि गरीबों के पेट में गया एक एक निवाला आशीर्वाद के रूप में मुझे मिलेगा। जिससे हम गरीबों की सेवा के लिए और तैयार होंगे और मुझे बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही सुखद अनुभूति भोजन गरीबों को खिलाकर हो रही है।
बता दें कि चौबे परिवार के सभी सदस्यों ने महानगर के विभिन्न मंदिरों तथा फुटपाथ पर बैठे गरीबों में भोजन के पैकेट बांटे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *