Breaking News

दलित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मंहगाई चरम सीमा पर,नौ सौ रुपये सिलेंडर हो गई- मोहम्मद अरशद खान

मीरजापुर(अहरौरा-इमिलीया चट्टी) मदर टेरेसा फाउण्डेशन व समाजवादी पार्टी के द्वारा लोहिया जी के जयंती के शुभ अवसर पर खुटहाँ इमाम चौक में दलित पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पुर्व महासचिव व मदर टेरेसा फाउण्डेशन के संस्थापक अरशद खान व मड़िहान विधानसभा की भावी महिला प्रत्याशी वंदना पटेल का माल्यार्पण व गीतों से स्वागत किया गया l

वही कार्यक्रम की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद अरशद खान ने अपने संबोधन में कहा कि,1757 में हिन्दुस्तान सबसे खुश देश था,ये सरकार गैस सिलेंडर नौ सौ कर दी जिससे गरीब परेशान हैं उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और लोहिया के जन्मदिन पर खुटहा वाशियों को बहुत बहुत धन्यवाद किया l

 

वही विशिष्ट अतिथि वंदना पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जरगो जलाशय का पानी ये सरकारी बेच रही है जिससे गांव ग्रामीण वाशियों इस पर ध्यान दीजिये l इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित संयोजक सपा नेत्रि वंदना पटेल, मदर टेरेसा फाउण्डेशन के जिला उपाध्यक्ष सद्दाम अंसारी,नूर आलम,प्रदेश महासचिव कमाल आजमी,पंकज पटेल मौलाना वजीरुद्दीन,राजगढ़ जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजकुमार यादव,अमिताभ,इरफान के साथ जिला महासचिव संचालक नशिम खान ने किया l

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *