Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 09 at 10.42.08 PM

बन्धन-जेसीआई वीक के पहले दिन कोविड टीकाकरण, जागरूकता समेत विविध कार्यक्रमो का आयोजन

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर स्वराज, शहर में बन्धन-जेसीआई वीक (9 सितंबर से 15 सितंबर) का आयोजन कर रही है, इसके अन्तर्गत संस्था द्वारा अध्यक्ष वसुंधरा सिंह के नेतृत्व में लालडिग्गी स्थित मलिन बस्ती को गोद लिया गया है। सर्वे के उपरांत इसी बस्ती में जनसम्पर्क प्रमुख जेसी डॉ. प्रियंका वर्मा की देखरेख में गुरुवार को कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र लगाया गया, जिसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने फीता काट कर किया। यहां पर निजामपुर की टीम द्वारा 32 लोगों को कोवैक्सीनेशन टीका लगाया गया। संस्था की ओर से बस्तीवासियों को कोरोना से जागरूक किया गया और लोगों को 5000 मास्क का वितरित किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष वसुंधरा सिंह के नेतृत्व में महिला थाना और पुलिस कण्ट्रोल रुम में 100 लोगों को कोरोना किट का वितरित किया गया। अध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से स्पर्श इंटर कालेज को एक आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर दिया गया है। सचिव जेसी सिल्की अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष जेसी अनुराधा जैन की देखरेख में शहर के विभिन्न हिस्सों में सूखा राशन वितरित किया गया और कइ स्थानों पर सेनिटेशन कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसी पायल, जेसी निशा, जेसी गरिमा गोयल, जेसी पल्लवी, जेसी सिन्धुजा का विशेष योगदान रहा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *