लाठी डंडे से पीटकर हत्या करने वाला आरोपी युवक को पुलिस द्वारा भेजा गया जेल।
मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना क्षेत्र के रामपुर ढबहि (सगहा) गांव में बारात आया था। जिसमें किसी बात को लेकर घराती- बाराती में जमकर मारपीट हो गई थी जिससे एक की मृत्यु हो गई थी।
5 मई 2022 को वादी काशी नाथ चौहान पुत्र स्व0 लालजी चौहान निवासी चकिया बाजार थाना चकिया चन्दौली द्वारा थाना अहरौरा पर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी व अन्य को घरातियो द्वारा लाठी, डंडे से मारने पीटने तथा इलाज के दौरान एक बराती की मृत्यु होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। वही 7 जुलाई दिन गुरुवार को एसआई डीपी यादव मय हमराह कां0 सतीश चौधरी द्वारा प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर अभियुक्त जवाहर लाल चौहान उर्फ पताली पुत्र लालब्रत सिंह चौहान निवासी ढबही सगहा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।