Breaking News

रावण दहन व मेले के दूसरे दिन लोमहर्षक कुश्ती का हुआ आयोजन

Ibn24×7news
निचलौल, महराजगंज
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जनपद महराजगंज के निचलौल विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा बलहीखोर में रावण दहन के दूसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन प्रबंध कमेटी द्वारा किया गया जिसमें दूर-दराज के विभिन्न पहलवानों ने प्रतिभाग कर अपना जोर दिखाया।

IMG 20221014 WA0003बताते चले कि दंगल प्रतियोगिता का आगाज सुबह हुआ और शाम चार बजे तक चला। कई राउंड की कुश्तियां हुई जिसमे पहलवानों का जोश देखने लायक था। इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय गांवो के दर्शकों से पूरा मैदान खचा-खच भरा था। प्रथम पुरस्कार के रूप में सायकिल तो दूसरे पुरस्कार के रूप मे 2000/ की घोषणा प्रबंध समिति द्वारा की गयी थी। प्रथम विजेता के रूप में देवतहाँ के गुड्डू पहलवान ने सबको पछाड़ते हुए सायकिल जीतकर समा बाँध दी। द्वितीय पुरस्कार विजेता पहलवान को 2000 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति और दर्शक मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *