Breaking News

‘स्नेहिल नारी संस्थान’ का 10 वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को

IMG 20221014 WA0157

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। ‘स्नेहिल नारी संस्थान’ ने अपने 16.09.2012 से प्रारम्भ हुयी यात्रा के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं और बड़े ही हर्ष और उल्लास के वातावरण में 15.10.2022 को बैंकरोड स्थित होटल विवेक के सभागार में शाम 6:00 बजे से अपना 10 वां वार्षिकोत्सव मनाने जा रही है। आज से 10 वर्ष पूर्व स्नेहिल बहनों ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कृति का जो संकल्प लिया था उस पर अनवरत चलते हुए अपने लक्ष्य के प्रप्ति में हम सदैव आगे बढ़ रहे हैं। हमारा यह निरन्तर प्रयास रहता है कि प्रत्येक माह हमारा एक सेवा कार्य अवश्य हो और इसके लिए हम वार्षिक उत्सव के उपरान्त आयोजित प्रथम बैठक में ही पूरे साल के सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार कर लेते हैं। संस्था का 10 वां वार्षिकोत्सव बैंकरोड स्थित होटल विवेक में 15.10.2022 शाम 6:00 बजे से प्रारम्भ होगा। जिसमें मुख्य अतिथि (राज्य महिला आयोग) की उपाध्यक्षा अंजू चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्षा पूर्व महापौर सत्या पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि दिव्या शाही, (चेयरमैन एच. पी. चिल्ड्रेन एकेडमी) एवं संस्था के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी। सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गान के पश्चात् गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया जायेगा। संस्थापिका विमला श्रीवास्तवा द्वारा अतिथियों का स्वागत उद्बोधन के पश्चात् विर्तमान अध्यक्षा पुष्पा वर्मा के द्वारा गणमान्य अतिथियों का परिचय एवं अभिन्नदन किया जायेगा। अतिथियों के स्वागत के उपरान्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथग्रहण कराया जायेगा। तत्पश्चात् प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी तीन महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा ये महिलायें चिकित्सा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान देने वाली अंजू श्रीवास्तवा, डा० प्रियंका पाठक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा (महराजगंज) उज्जवला चौधरी को सम्मानित किया जायेगा। इसके पश्चात् संस्था के सदस्यों द्वारा कुछ रंगाररंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे। इसके बाद सचिव सुमन लता सहाय के द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यो की आख्या प्रस्तुत की जायेगी। अतिथियों के उद्बोधन एवं मुख्य अतिथि के आशीर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षा रंजना सिन्हा के द्वारा सभी को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन एवं स्वअल्पाहार होगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *