Breaking News

एल्युमनी मीट 2022 के आयोजन के सम्बन्ध में हुई बैठक

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। 14 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सर जे० सी० बोस सभागार में सायंकाल 03:00 बजे दिनांक 05 एवं 06 नवम्बर, 2022 को प्रस्तावित एल्युमनी मीट 2022 के आयोजन के सम्बन्ध में एक बैठक कुलपति प्रो० जे० पी० पाण्डेय की अध्यक्षता में आहुत की गयी। अवगत कराना है कि कोविड-19 के कारण विगत तीन वर्षो से एल्युमनी मीट का आयोजन नही किया गया। अतः इस वर्ष इसे भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस बार 1995, 1996 एवं 1997 के पासआउट बैच का गोल्डेन जुबली तथा 1995, 1996 एवं 1997 के पासआउट बैच का सिल्वर जुबली एवं 2010, 2011 एवं 2012 के पासआउट बैच का दशक वर्ष है। बैठक में एल्युमनी एसोसियेशन के सचिव प्रो० ए० एन० तिवारी, प्रो० पी० के० सिंह, प्रो० गोविन्द पाण्डेय, प्रो० यू० सी० जैसवाल, प्रो० एस० पी० सिंह तथा प्रो० वी० के० द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *