Breaking News
IMG 20220303 113626

ग्राम -प्रधान प्रतिनिधि के समझाने पर महेशपुर मेहदिया के ग्रामीण हुये मतदान करने को राजी

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
महराजगंज जनपद में नौतनवा विधानसभा के गांव महेशपुर मेहदिया के किसान फसल सुरक्षा को लेकर मतदान बहिष्कार करने के लिए पहले से ही घोषणा कर दिये थे लेकिन गांव के प्रधान प्रतिनिधि समशेर के समझाने- बुझाने से ग्रामीण मतदान कर रहे हैं जिससे मतदान का बहिष्कार रूक गया है।

बताते चलें कि फसलों की सुरक्षा व तारबाड़ को लेकर गांव के कुछ नागरिकों के द्वारा बृहस्पतिवार को मतदान का बहिष्कार करने के लिए घोषणा कर दी गयी थी परंतु प्रधान प्रतिनिधि समशेर ने बताया कि मतदान बहिष्कार के लिए गांव के जो लोग घोषणा किये थे वो वाजिब है लेकिन वे इसकी जानकारी किसी जिम्मेदार अधिकारी को नहीं दिए थे इस लिए फसलों के सुरक्षा को लेकर चुनाव व सरकार बन जाने के बाद उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र देकर फसलों के सुरक्षा हेतु व तारबाड़ लगाने के लिए मांग किया जायेगा।फिलहाल गांव के लोगों द्वारा अब मतदान कियाजा रहा है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *