टीम आईबीएन न्यूज
ब्युरो रिपोर्ट
सत्यदेव शिक्षण संस्थान मे गुरू पूर्णिमा के मौके पर पहुचे सैकडो शुभेच्छुओ और शिक्षको सहित पत्रकारो ग्राम प्रधानो व ब्यवसायियो को सम्मानित किया गया।इस दौरान संस्थान के निदेशक डा सानंद सिह ने आत्मयोगी गोपाल जी शास्त्री से आशिर्वाद लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
कार्यक्रम के दौरान श्री सिह ने संस्थान के सात दशक पुराने दौर से लगायत मौजूदा समय मे चल रहे प्रयास व शिक्षा ब्यवस्था के बारे मे उपस्थित लोगो को जानकारी भी दी गयी। इस दौरान उन्होने अपने सवर्गीय पिता सत्यदेव सिंह की सोच और आज के दौर मे दिख रहे संस्थान के विकास की पूरी गाथा ही बताने का काम किया।
कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिह वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र नाथ पाण्डेय कृष्ण बिहारी राय पूर्व जिलाध्यक्ष विजेन्द्र नाथ राय संजीव गुप्ता सहित तमाम विभूतियो को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आत्मयोगी गोपाल जी शास्त्री ने लोगो को आशिर्वाद भी दिया।कार्यक्रम मे अमित सिह के साथ संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक उपाध्याय समेत सभी स्टाप का सराहनीय सहयोग रहा।