Breaking News

धूम धाम से मना नोइनो का स्थापना दिवस

IMG 20220629 WA0076

 

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंश्यूरेंस ऑफिसर (Noino) का 20 वा स्थापना दिवस आज भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय में बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मध्यावकाश में गेट मिटिंग का आयोजन हुआ जिसमें मंडल कार्यालय के अतिरिक्त शहर की सभी शाखाओं के अधिकारियों के साथ भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों की भी सहभागिता रही।

IMG 20220629 WA0075

वक्ताओं ने नॉइनो की स्थापना के उद्देश्यों एवम अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा को श्री अभिमन्यु मिश्र, श्री लोकेश जी, श्री के के पाठक, श्री एस पी मिश्र एवम श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया तथा संचालन मंडलीय महामंत्री डॉ अरविंद कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर श्री पी के सिंह, श्री कमलेश्वर मिश्र, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव एवं श्रीमती सुजाता गिरिकर आदि अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *