Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों संग की वीडियो कांफ्रेंसिंग

IMG 20220629 WA0060

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण और जल भराव की समस्या के समाधान के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गोरखपुर मंडल आयुक्त सभागार में जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्ण करुणेश सहित गोरखपुर मंडल बस्ती मंडल आजमगढ़ मंडल के जिला अधिकारी भी मंडल आयुक्त सभागार के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सम्मिलित होकर अपने-अपने जनपद का प्रतिनिधित्व किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों से कहा की जैसे राज्य स्तर पर एएसडीएमए, एनडीआरएफएचक्यू और एसडीआरएफ की तीन यूनिट काम कर रही हैं। इसी तरह प्रत्येक जिले में जिला आपदा प्रबंधन योजना तैयार करके उसके प्रशिक्षण के कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ या किसी अन्य आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित मैनपावर हर जनपद में होना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा से पूरी तरह बचाव हेतु जनपद अपने स्तर पर स्वावलम्बी कैसे बने। इस पर हमारा फोकस होना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत, नगर निकाय, वार्ड या मोहल्ला में जल-जमाव नहीं होना चाहिए। हर एक स्तर पर इसकी जवाबदेही सुनिश्चित कराएं। नाला-नाली, ड्रेनेज इत्यादि की सफाई समय से आगे बढ़नी चाहिए।
मानसून की पहली बारिश प्रदेश के कई जनपदों में हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने उससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारी भी कर ली होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गोरखपुर बस्ती आजमगढ़ के जिला अधिकारी तथा एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह सहित अन्य रहे मौजूद।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *