जीतेन्द्र कुमार चौबे
बलिया ,पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के व्यापक प्रयास के क्रम में नरही पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक मन्तोष सिंह अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर कोरण्टाडीह गेस्ट हाउस गेट के पास से अभियुक्तगण मुरली कुमार पटेल पुत्र अरूण चौधरी निवासी विराट नगर थाना माडल नगर, जिला बक्सर बिहार एवं सुहेल खाँ पुत्र रूकमान खान निवासी मुशाफिरगंज थाना माडल नगर जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों से दो चोरी की बाइक बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।