अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा
अयोध्या कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई का ध्यान करते हुए मिल्कीपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पाराधमथुआ के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद तिवारी ने लगातार गली मोहल्लों में साफ सफाई अभियान चलवा कर नालियां व लोगों के घरों के बाहर से कूड़ा एवं गंदगी को हटवाया।
जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की। ग्राम प्रधान गांव की जनता से अपील कर रहे हैं कि कोविड नियमों का पालन करें। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कर घर में ही रहे आवश्यक कार्य करें तब भी घर से बाहर निकले, अपने को भी सुरक्षित रखें दूसरे को भी सुरक्षित रखें।