Breaking News

EXCLUSIVE: संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

17/05/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र के ग्राम वजीराबाद मजरे डिलवल में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी के फंदे में लटकता हुआ पाया गया। सूचना पाकर नायब तहसीलदार सी ओ रूदौली प्रभारी निरीक्षक मवई मौके पर पहुंच कर शव को उतरवा कर पंचनामा भरकर पी एम के लिये भेज दिया। ग्राम वजीराबाद के नरेंद्र प्रताप यादव की पत्नी सीमा यादव 28 वर्ष जिनका शव शनिवार की रात घर के आँगन में लगी लोहे की सरिया में साड़ी के फन्दे से लटकता हुआ पाया गया। घटना के समय घर वाले दरवाजे के बाहर थे।

 

सीमा यादव घर मे अकेली थी। घर के लोग जब मकान के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सीमा यादव का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना डायल 112 तथा मवई पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मवई प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव व वरिष्ठ उप निरीक्षक आर सी यादव मौके पर पहुंच कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेकर इसकी सूचना तहसील प्रशासन तथा सी ओ रूदौली को दी।

 

सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार व सी ओ रूदौली राकेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पी एम के लिये भेज दिया। एस एस आई आर सी यादव ने बताया कि मृतका सीमा यादव का माइका कोतवाली रूदौली के छुलहा भदावल है। उसके एक लड़की तथा दो लड़के हैं। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में पूर्व मंत्री रुश्दी ने झोंकी ताकत

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS दर्जनों ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर जनता से की अपील …