Breaking News

जर्मनी से आयी मशीन से अयोध्या को किया जा रहा सेनिटाइज्ड

 

अयोध्या नगर निगम अयोध्या को जर्मनी में बनी सैनिटाइजर मशीन की सौगात मिली है । इस मशीन से बिल्डिंगों दफ्तरों वर धार्मिक स्थलों को सेनीटाइज करने में काफी आसानी होगी। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा इसको ट्रैक्टर ट्राली में रखकर शहर को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि हैंड सैनिटाइजर मशीन से शहर को सैनिटाइजेशन करना मुश्किल हो रहा था जिसके लिए जर्मनी से प्रेशर सैनिटाइजेशन मशीन मंगवाई गई है। अब इस मशीन से शहर को सैनिटाइज करना आसान होगा।शहर के अस्पताल सभी बिल्डिंग सार्वजनिक स्थलों व अयोध्या धाम के धार्मिक स्थलों को भी सेनीटाइज किया जाएगा।

 

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने आंशिक लॉकडाउन में खुली दुकानों के मालिकों से अनुरोध किया है कि वह अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कूड़ा उसी में रखें। नगर निगम की गाड़ियां आएंगी और डस्टबिन से कूड़ा उठाकर ले जाएंगे। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि नगरवासी साफ सफाई में नगर निगम का सहयोग करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *