ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
मीरजापुर थाना पड़री की पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार बीते 13.मई को थाना पड़री क्षेत्र निवासिनी एक महिला द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि बीते 3.मई को रात्रि में नामजद आरोपी द्वारा उसकी(वादिनी) 14 वर्षीय भतीजी को शौच करने जाते समय अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली व जान से मारने की धमकी दी गई ।
जिसेक सम्बन्ध में थाना पड़री पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग की विवेचना एवं वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी व उनके सहयोगियों में कांस्टेबल संजय सिंह व कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार द्वारा वांछित आरोपी (बाल अपचारी) को उसके घर से समय 09.55 बजे गिरफ्तार किया गया गया।