Breaking News

नई दिल्ली – पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगो की भीड़, "अटल जी अमर रहे" के लगे नारे

Ibn24x7news नई दिल्ली से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट
नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली।
वाजपेयी जी का आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान से ले जाकर बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुका है जहां उनके उनका पार्थिव शरीर बीजेपी के मुख्यालय में अंतम दर्शन के लिए रखा जाएगा दोपहर एक 1:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। वाजपेयी के निवास स्थान से बीजेपी मुख्यालय तक उनके पार्थिव शरीर के ले जाते समय उनके दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
वाजपेयी जी के घर से बीजेपी मुख्यालय की दूरी 6.3 किलोमीटर है इस दौररान हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर उनका श्रद्धांजलि अप्रित की। उनके पार्थिव शरीर को ले जाते समय लोगों ने अटल जी अमर रहे के नारे लगाए.दूसरी तरफ बीजेपी मुख्यालय के बाहर भी लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा अटल जी अमर रहे के नारे लग रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *