Breaking News

महान क्रांतिकारी, सांसद स्वर्गीय विश्वनाथ राय जी के जयंती समारोह मनाने के संदर्भ में आवश्यक बैठक सम्पन्न

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

खुखुंदू ,3 दिसंबर को महान क्रांतिकारी, सांसद एवं लेखक स्वर्गीय विश्वनाथ राय जी के जयंती समारोह मनाने के संदर्भ में आयोजन समिति की आवश्यक बैठक उनके जन्म स्थान खुखुंदू के उनके आवास पर की गई जिसमें 10 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की समस्त जनता और बुद्धिजीवियों से अपील की गई और कार्यक्रम की सूचना उन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लोगों को सौंपी गई।

आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में बोलते स्वर्गीय विश्वनाथ राय जी के सुपुत्र कर्नल प्रमोद शर्मा ने कहा कि आज के जातिवाद, क्षेत्रवाद और कारपोरेट परस्त राजनीति के दौर में क्रांतिकारी विरासत को याद करने के क्रम में इस आयोजन का विशेष महत्व है। यह आयोजन किसी दल विशेष का न हो कर क्रांतिकारियों की विरासत को आगे बढ़ाने एवं उनके सपनों के समाज के निर्माण के लिए चल रहे संघर्षों को समर्पित है।
अखिल भारत शिक्षा अधिकार मंच के सदस्य डॉ चतुरानन ओझा ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ राय शहीदे आजम भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के क्रांतिकारी संगठन ‘हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातांत्रिक संघ’ के सदस्य के रूप में काम करते हुए जेल गए और 8 वर्षों तक अंग्रेजी सरकार ने उन्हें कैद रखा था। देश के आजाद होने के साथ ही उन्हें जेल से आजादी मिली ।आजाद भारत में सांसद रहते हुए उन्होंने देश के समाजवादी निर्माण के लिए संसद में जो संघर्ष किया वह एक मिसाल है। उनका जन्म खुखुंदू में हुआ था हमारे लिए गौरव की बात है। उनको याद करना अपने क्रांतिकारी विरासत को याद करना है जिसमें सभी को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर स्थानीय मजदूरों को कंबल देकर सम्मानित भी किया जाएगा । उन्होंने कहा कि आयोजन में तमाम ख्यातिलब्ध सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता पत्रकार एवं शिक्षक एवं पंचायतों के नेता शामिल होंगे।
बैठक में पत्रकार अजय राय ,विनय कुमार राय, ग्राम प्रधान जयराम प्रसाद, अभय कुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सुधांशु राय ,प्रवीण राय, मंटू राय, इरशाद, मनीष कुमार, सजीवन मिश्रा आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *