Breaking News

नेबुआ /कुशीनगर:- एस0डी0एम0 ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई

रिपोर्ट अरविन्द प्रताप Ibn24x7news
खड्डा तहसील अंतर्गत छितौनी इण्टर कॉलेज, छितौनी कुशीनगर में सड़क जागरूकता माह के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन में एस0डी0एम0 खड्डा अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी खड्डा नवीन कुमार नायक, थानाध्यक्ष हनुमानगंज बृजेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने यातायात सुरक्षा से संबंधित अपने विचारों को व्यक्त किया तथा यातायात सुरक्षा के नियम पर चर्चा करते हुए उन नियमों को अपने निजी जीवन मे लागू करने को निर्देशित किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा : कारण एवमं निवारण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। एस0 डी0एम0 ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाये l
कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार कुशवाहा ने किया।प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में हरि प्रसाद गुप्ता,दीपू सरावगी, सुशील कुमार , आकाश कुमार सिंह, गुलाब चंद, प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, ब्रजेन्द्र पाठक,
महन्थ मिश्रा, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, दिनेश यादव, संजीव सिंह, भरत यादव, मुक्तिनाथ कुशवाहा, विवेकानंद यादव, अशोक निषाद, चांदनी श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, सहित तमाम अभिभावक व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *