चंदन गोयल
नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के गोखुला पंचायत के वार्ड 11 में मुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार के अध्यक्षता में ग्राम सभा हुआ ।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के बारे में बताया और कहा कि शौचालय सिर्फ बीमारियों से बचाव ही नही बल्कि हमारी बहु बेटियों, माता बहन की सम्मान और इज्जत का रक्षक है ।प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने लोगों को जल्द से जल्द शौचालय निर्माण के लिए आह्वान किया और सभी को आस्वस्त किया कि जो भी शौचालय का निर्माण कर लेते है ओ अपना आवेदन सत्याग्रह केंद्र पर जमा कराए जिसे नोडल पदाधिकारी धीरज कुमार के जांचोपरांत एक सप्ताह में उन्हें प्रोत्साहन राशि उनके खाते में भेज दिया जाएगा उन्हें किसी बिचौलियों के फेर में नही पड़ना है ।इस अवसर पर सभी वार्ड सदस्य विकास मित्र योगेंद्र राम उपस्थित थे।
Tags नरकटियागंज
Check Also
देवरिया – कुश्ती हमारी मिट्टी की परंपरा और युवाओं के शौर्य का प्रतीक है : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार …