Breaking News

नरकटियागंज:-नरकटियागंज ब्लॉक रोड का शीघ्र होगा उद्धार, 25 सड़के बनकर तैयार : विनय वर्मा

Ibn24x7news चन्दन गोयल की रिपोर्ट
नरकटियागंज:- नरकटियागंज विधायक विनय वर्मा ने ब्लॉक रोड की दुर्दशा पर पहले ही संज्ञान लिया और नगर परिषद को 85 लाख रूपये अपने क्षेत्रीय विकास निधि से उपलब्ध कराने को कहा I अलबता नगर परिषद और तत्कालीन जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने पूरा ध्यान नही दिया I हालाकि तत्कालीन जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने उपर्युक्त सड़क निर्माण के लिए निर्देश जारी कर दिया, लेकिन नगर परिषद नरकटियागंज के कार्यपालक पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी के निर्देशों को ठेंगे पर रखा I इधर जब नगर विकास मंच ने ब्लॉक रोड की सड़क का मुद्दा उठाया तो विधायक विनय वर्मा ने फिर से मामले को देखा और अधिकारियों से फिर उपर्युक्त सड़क निर्माण के लिए अपनी पहल की याद दिलाया हैI उन्होंने नरकटियागंज ब्लॉक रोड से केहुनिया जाने वाली सड़क को बनवाने का बीड़ा उठा लिया है। नरकटियागंज नगर परिषद को 85 लाख रुपया भेजवाया,अलबता अभी तक नरकटियागंज कार्यपालक अभियंता ने उस पर कोई करवाई नही किया है और काम में विलम्ब किया गया है। विधायक श्री वर्मा ने बताया कि पूर्व जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार जी ने उनके कहने पर तुरंत ही नगर परिषद को राशि आवंटित कर दिया और आदेश दिया कि ब्लॉक रोड के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाये किन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। विधायक विनय वर्मा ने विगत दिनों ज़िला पदाधिकारी डॉ.निलेश रामचन्द्र देवरे से मिलकर, उपर्युक्त सड़क के निर्माण की मांग की, जिस पर ज़िला पदाधिकारी ने तुरंत कार्य प्रारंभ करने का निदेश जारी कर दिया हैI उल्लेखनीय है कि ब्लॉक कार्यालय से जुड़ी मियां टोला होते हुए केहुनिया-रोआरी तक की सड़क के निर्माण कराय के लिए डीपीआर विनय वर्मा ने पास करवा दिया है और अन्य सडको का डीपीआर तैयार हो रहा है। श्री वर्मा का कहना है कि अपने समय में वह पूरे विधान सभा क्षेत्र की सभी सडको को बनवा कर नरकटियागंज विधानसभा में सड़कों का जाल बिछा देगे। विधायक ने बताया कि अभी तक विधायक क्षेत्रीय विकास निधि और मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत लगभग 25 सडको को बनवाया जा चूका हैI

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *