Breaking News

नरकटियागंज:- बालिका फुटबॉल अंडर 14 टीम घोषित

नरकटियागंज:-  बालिका फुटबॉल अंडर 14 टीम घोषित
नरकटियागंज:-बिहार राज्य अंतर जिला स्कूल बालिका फुटबॉल अंडर 14 टीम प्रतियोगिता के लिए पश्चिम चंपारण जिला बालिका फुटबॉल टीम का चयन कर लिया गया है । इस बाबत पश्चिम चंपारण जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बिहार के खगड़िया में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, उनमें लकी कुमारी, निशा कुमारी, सुमन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सभी कन्या मध्य विद्यालय नरकटियागंज की जबकि पलक कुमारी, सुमित्रा कुमारी, सभी उच्च विद्यालय नरकटियागंज, खुशी कुमारी सरस्वती स्कूल सेमरा, रिंकू कुमारी राजकीय मध्य विद्यालय नरकटियागंज, रूपानी कुमारी, रोशनी कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धूमनगर शामिल है।
इस दौरान टीपी वर्मा कॉलेज के खेलकूद निदेशक सुनील वर्मा, श्याम चौधरी प्रशिक्षक एकलव्य फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर हर्नाटांड़, शिक्षक वीरेंद्र कुमार, शेख निजामुद्दीन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभ कामना दिया है, टीम के मैनेजर के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुअवा के प्रभारी प्रधान शिक्षक असलम को बनाया गया है। अब देखना यह है कि बिहार सरकार के कला संस्कृति और युवा विभाग द्वारा राज्य के खगड़िया जिले जिला मुख्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला की टीम पूर्व की भांति अपने खेल कला का प्रदर्शन किस प्रकार करती है।

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *