Breaking News

नरकटियागंज:-ब्लॉक रोड नरकटियागंज का 86.82 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य

नरकटियागंज:-ब्लॉक रोड नरकटियागंज का 86.82 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य
नरकटियागंज:-नरकटियागंज नगर परिषद नरकटियागंज स्थित ब्लॉक रोड की जर्जरता से आम ओ खास काफी परेशान रहे, उनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुएI अधीक्षण अभियंता बिहार शर्हरी विकास अभिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार के पत्रांक 349 दिनांक 26 मार्च 18 के अलोक में मुख्यमंत्री नगर विकास योजना अंतर्गत नगर परिषद नरकटियागंज के ब्लाक रोड में नत्थू साहू के घर से स्वाति रंजन के घर तक पीसीसी सडक एवं नाला निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई हैI इस निर्माण कार्य से ब्लॉक रोड की स्थिति सुधर जाएगी और यह शहर के सौन्दर्यीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम होगाI नगर विकास एवं आवास विभाग की इस योजना के अनुमोदन में 80 लाख 81 हजार 1 सौ रुपये खर्च होंगे|
उपर्युक्त योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए कुल 86.82 लाख रूपये जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला शहरी विकास अभिकरण बेतिया को पूर्व से प्राप्त हैI इस प्रशासनिक पहल से नरकटियागंज के ब्लॉक रोड की सुरत बदल जाएगीI अब नरकटियागंज के कर्णधारों और जागरूक जनता से अपेक्षा है कि सडक और नाला निर्माण में वे कितनी गुणवत्ता युक्त कार्य करने में सक्षम होंगे ! नगर परिषद के सभापति राधेश्याम तिवारी और उपसभापति रत्नेश कुमार ने नगर विकास एवम् आवास विभाग की स्वीकृति का स्वागत किया है, नगर के प्रमुखद्वय ने अपनी बात को बताया कि किसी प्रकार की अनियमितता बर्दास्त नही की जाएगी|

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *