Breaking News

नरकटियागंज:-लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ की बैठक संपन्न

नरकटियागंज:-लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ की बैठक संपन्न
नरकटियागंज:-नरकटियागंज प्रखंड के अंतर्गत विवाह भवन में लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के लिए 03 नरकटियागंज और 09 सिकटा के बीएलओ की बैठक हुई ।बैठक में प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बेचू हाजरा ने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी अपना काम ससमय पूरा करे ।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने अपने क्षेत्र के सभी मतदाता के घर घर जाकर सत्यापन करेंगे ।मास्टर ट्रेनर सुरेश प्रसाद ने बीएलआे को बताया कि अपने क्षेत्र के मतदाता की पहचान करेंगे अर्थात अनुपस्थित ,विस्थापित और मृत मतदाता नाम पहचान कर बुकलेट में दर्ज करना है साथ ही सभी मतदाता का मोबाइल नंबर लेना है यदि मेल हो तो दर्ज करना है ।बैठक में सबोध कुमार ,इफ्तिकार अहमद ,रागनी कुमारी ,पम्मी आदि सभी बीएलओ उपस्थित थे।

रिपोर्ट  चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *