Breaking News

नरकटियागंज:- जर्जर तार से फिर गई एक युवक की जान

आखिर कब तक आमजन बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतते रहेंगे
चंदन गोयल
जनप्रतिनिधि क्यों है मौन
नरकटियागंज:-नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत के तुमकड़िया वार्ड संख्या एक का युवक प्रेम साह 35 वर्षीय के ऊपर बिजली के तार टूट कर गिरने से चपेट में आ गए।जिसकी मौके पर मौत हो गईं।परिजनों का कहना है कि ट्रांसफार्मर और जर्जर तार को लेकर बिजली विभाग को कई बार शिकायत किया गया।लेकिन बिजली विभाग के लापरवाही के चलते जर्जर और ट्रांसफार्मर को नही बदला गया। जिससे आये दिन बिजली विभाग के लापरवाही से ग्रामीण शिकार हो रहे है। तीन दिन पहले भी नरकटियागंज के पकड़ी ढाला के पास ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से चार राहगीर झुलस गए थे।बार बार ऐसी घटना को देखकर भी बिजली विभाग उदासीन बनी हुई है।शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है।जहाँ शिकारपूर पुलिस पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लोगो का ये भी कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही पर जनप्रतिनिधि मौन क्यों है, क्या उन्हें केवल वोट से मतलब है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *