Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 22 at 6.42.51 PM

नाबालिग तेरह वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म ,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बलिया, जनपद के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और नाबालिग को इलाज और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया ।WhatsApp Image 2024 08 22 at 6.42.51 PM
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार करीब तीन बजे किसी महिला ने 112 नंबर पुलिस को फोन करके बताया कि उसकी नबालिग बच्ची के साथ पड़ोस के ही रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलने पर उभांव थाने की पुलिस सक्रिय हुई और बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर समेत तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गई।इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग की मां की तहरीर के अनुसार वह मोहल्ले के दो घायलों के साथ जिला अस्पताल गई थी। इस बीच घर में अकेली पाकर मोहल्ले के एक 25 वर्षीय युवक ने नाबालिग बेटी (13) के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बेटी ने रो रो कर आपबीती बताई. इसके बाद नाबालिग की मां ने पुलिस को पहले 112 नंबर सूचना दी। इसके बाद लिखित तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी फाइम कुरैशी के अनुसार मां की तरफ से तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है एवं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *