Breaking News
WhatsApp Image 2025 05 04 at 7.45.52 PM 1

सांसद धर्मेंद्र यादव बोले – जातीय जनगणना का ऐलान पीडीए की एकजुटता की जीत है

 रिपोर्ट  मुदस्सिर हुसैन    IBN NEWS

अयोध्या, 4 मई 2025: रविवार को अयोध्या एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के आज़मगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत की अगुवाई पूर्व मंत्री पवन पांडेय और सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर समाजवादी पार्टी और पूरा देश केंद्र सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”

जातीय जनगणना पर बड़ा बयान

धर्मेंद्र यादव ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर कहा, “पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग की एकजुटता, समाजवादी पार्टी की मजबूत रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व का ही परिणाम है कि केंद्र सरकार को जातीय जनगणना की घोषणा करनी पड़ी।”

उन्होंने आगे जोड़ा कि, “यह ऐलान हमारी जीत है और हमें उम्मीद है कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं की जाएगी।”

किसान नेता राकेश टिकैत का अपमान

किसान नेता राकेश टिकैत की पगड़ी उछाले जाने की घटना पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, “यह सिर्फ राकेश टिकैत का नहीं, बल्कि पूरे किसान परिवार का अपमान है। बीजेपी पगड़ी उछालती है, जबकि समाजवादी पार्टी उसका सम्मान करती है।”

वन नेशन, वन इलेक्शन पर विरोध

वन नेशन वन इलेक्शन पर बोलते हुए यादव ने इसे केंद्र सरकार की तानाशाही और साजिश बताया। उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से गैर-संवैधानिक है और लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है।”

एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

धर्मेंद्र यादव, अमेठी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने से पूर्व अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह (अनूप), ओपी पासवान, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव, मुकेश यादव, कुंवर बहादुर सिंह, सीताराम यादव, नंहकन यादव, वीरेंद्र यादव, राकेश चौरसिया, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0003

बकरीद त्यौहार में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज की पाबंदी, जगह जगह पुलिस रहेगी तैनात 

मीरजापुर। 28 मई बकरीद त्यौहार को लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया …