Breaking News

मोतिहारी – सरकार भवन पकड़ीदयाल के लिए सौगात : मंत्री

Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
*मोतिहारी।* सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने शनिवार को नवनिर्मित नगर सरकार भवन कार्यालय का उद्घाटन किया। समारोह में शिवहर सांसद रमा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल तथा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राधिका देवी ने मंत्री के साथ मौजूद रहे। समारोह का संचालन मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह ने किया। मंत्री श्री ¨सह ने कहा कि नगर सरकार भवन पकड़ीदयाल के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। सीताराम बाबू ने पकड़ीदयाल में अनुमंडल कार्यालय भवन बनवाकर विकास की नींव रखी। सिकरहना नदी पर पुल बना, अनुमंडलीय अस्पताल बना, निबंधन कार्यालय काम करना शुरू किया।

अभी हाल ही में हमने एलइओ-2 का भवन का उद्घाटन किया और आज नगर सरकार भवन सरकार ने पकड़ीदयाल को सौगात के रूप में दिया है। कुछ दिनों में शहर में न्यायालय का कार्य शुरू हो जाएगा। सूबे की सरकार गरीबों, दलितों एवं किसानों के उत्सवी में लगी है। सांसद रमा देवी ने नगर सरकार भवन को सीसी कैमरे देने की घोषणा की। विधान पार्षद बबलू गुप्ता ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था राजनीति की प्राथमिक पाठशाला है। यहीं से जनता की सेवा कर बड़ा नेता बना जा सकता है।

प्रियंका जायसवाल ने कहा कि नगर सरकार भवन पकड़ीदयाल की जनता के लिए एक अनुपम भेंट है। नगर अध्यक्ष राधिका देवी ने कहा कि नए भवन के बनने से दैनिक कार्य में सुविधा होगी। आमजन अपनी बातें आराम से कह सकेंगे। मुखिया विजय ¨सह, एवं अशोक ¨सह ने कहा कि भवन के बनने से नगर के विकास में तेजी आएगी।

मौके पर अन्य लोगों के अलावा पूर्व विधायक पवन जायसवाल, एसडीओ मेधावी, बीडीओ सूरज कुमार ¨सह, सीओ राजेश कुमार ¨सह, कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, पूर्व कार्यपलक मोहन पाडे, जेई राजन श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, पूर्व मुखिया विजय कुमार ¨सह, अशोक ¨सह, नरेंद्र मोहन कुमार, आफताब आलम, अमित कुमार, जिप सदस्य आकाश गुप्ता, नप पार्षद किरण देवी, अजीत कुमार मिश्रा, शैली देवी, पूनम देवी, रामभरोस प्रसाद, बबिता देवी, सत्यनारायण प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, रामचंद्र कुंवर, मो. कमरुद्दीन, सुभाष ¨सह, जवाहर प्रसाद, अभिषेक प्रकाश, बीरेंद्र राम, प्रीतलेखा देवी, बबलू कुमार, मनोज जायसवाल, अनिल कुमार, संतोष कुमार, मुरारी प्रसाद, मुकुंद केशरी, अशोक केशरी, प्रेमशंकर पासवान, शुभम कुमार, नागेंद्र ¨सह, चिरकुट प्रसाद, मंगल यादव, रामाश्रय बैठा, बसंती प्रसाद उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *