मोतिहारी पूर्बी चम्पारण
जाँच के दौरान स्टेशन पर नशे में दो यात्री को किया गया गिरफ्तार
विजय कुमार शर्मा बिहार
मोतिहारी (18 अक्टूबर 2018) रेल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के निर्देश पर रेल थानाध्यक्ष केदार प्रसाद के नेतृत्व में बापूधाम रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान एवं जांच अभियान चलाया गया । रेल थानाध्यक्ष केदार प्रसाद ने बताया कि बांद्रा एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद संदेह होने पर दो यात्री को पकड़ा गया । जब जांच कराई गई तो दोनों व्यक्ति शराब पिए हुए थे मेडिकल जांच कराकर पकड़े गए व्यक्ति अनीश कुमार एवं अर्जुन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । जांच टीम में एस आई अखिलेश सिंह यादव , सदानंद कुमार , मुरारी कुमार शामिल थे
Tags मोतिहारी
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …