Breaking News

मोतिहारी – अनिकेत पाण्डेय का ब्यान :- दिसंबर तक बिहार नवयुवक सेना के 30 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य होगा आसानी से पूरा

विजय कुमार शर्मा बिहार
आज मोतिहारी के गांधी मैदान के बगल में बिहार नवयुवक सेना की सदस्यता अभियान चलाई गई जिसमें जिले के कई प्रखंड से आए हुए युवा नौजवानों ने बिहार नवयुवक सेना की सदस्यता ग्रहण की, जिसके बाद नवयुवक सेना के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और यह भी बताया गया कि आने वाले समय में चंपारण के विकास और गांव गरीब , किसान मजदूर और कमजोर वर्ग के भाइयों के लिए उनके हक और अधिकार के लिए हम सभी को लड़ना है और उन्हें उनका हक और अधिकार दिलाना है,
मौके पर पदाधिकारियों के साथ नए कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत पांडेय ने कहा कि यह सत्य की लड़ाई है और इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा तैयार रहना होगा सत्य की लड़ाई के लिए, समाज के लड़ाई के लिए, गांव गरीब किसान मजदूरों के हक़ और अधिकार लड़ाई के लिए आपको जेल भी जाना पड़ सकता है इसलिए निर्भीक रहे डटे रहें और हमारा नारा हमेशा बुलंद रहे ; टोकेंगे, रोकेंगे और हम बदलेंगे बिहार ,
मौके पर मुन्ना कुमार शाह, दिनेश कुमार विवेक कुमार ,गुलशन कुमार, अमित गुप्ता भोला राम ,राहुल केसरी, आनंद साहनी ,श्याम बाबू कुमार , विजय कुमार ,नवल साहनी ,दीपक कुमार ,विशाल प्रताप सिंह, अमित दुबे , पंकज सिंह, नीरज बैठा, शिवम चौधरी आदि मौजूद थे ,

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *