*मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ट्रेन हादसे में जताया दुख*
यूपी के रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास फरक्का एक्सप्रेस की इंजन समेत पांच बोगियां बुधवार तड़के पटरी से उतर गईं. इस हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हैं. फिलहाल स्थानीय लोग और हरचंदपुर स्टेशन के स्टाफ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है. यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है
सूचना के मुताबिक, हादसे में दो बच्चे समेत एक महिला और पांच व्यक्ति की मौत हो गई है
रायबरेली ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने दो एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया है. लखनऊ और वाराणसी से दो एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है
रायबरेली की एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि अभी तक 8 लोगों की मौत हुई है. घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है. गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है. मौके पर डीएम, एसपी और सीएमओ भी मौजूद हैं.।
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …