Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 16 at 10.14.05 AM

मोहम्मद क़मर राईन का हुआ भव्य स्वागत

IBN NEWS अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नामित हुए मोहम्मद क़मर राईन का फैज़ाबाद स्थित उनके आवास पर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर एजाज़ अहमद ने कहा कि मोहम्मद क़मर राईन को प्रदेश संगठन में जगह देने से निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी को मज़बूती मिलेगी।
ज्ञात हो कि मोहम्मद क़मर राईन इससे पूर्व अयोध्या महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही साथ टाटशाह वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले बड़े पैमाने पर लोगों की मदद भी करते आए हैं।
इसमौके पर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल यादव बब्लू, बीकापुर विधानसभा उपाध्यक्ष सलीम खान, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैंट से पार्षद मोहम्मद अपील बब्लू, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मकसूद अहमद, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर वर्मा, अब्दुल रहीम उर्फ मुन्ना प्रमुख रूप मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *