संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
15/08/2021 मवई अयोध्या – जनपद अयोध्या के विधानसभा क्षेत्र रूदौली श्री हंस इंटर कॉलेज मदद अली पुरवा रोजा गांव में आज 75 वीं स्वतंत्रता दिवस एवं महा पर्व के शुभ अवसर पर माननीय विधायक रुदौली श्री रामचंद्र यादव जी ने ध्वजारोहण किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश मे आज स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ जो देश आज अमृत महोत्सव के रूप में पूरे भारत में प्रत्येक स्तर पर भव्यता दिव्यता के साथ मनाया जा रहा है यह स्वतंत्रता देश के असंख्य क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के पुरुषार्थ से संभव हुआ है.
इसलिए देश के महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं एवं देश के प्रति हम सबकी यह सामूहिक जिम्मेदारी है की देश की एकता एवं अखंडता को अटूट रखें इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश यादव जी. प्रधानाचार्य अमृत लाल यादव जी. उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार जौहरी. सहायक अध्यापक विनोद सिंह. कृष्ण कुमार कौशल. देशराज यादव .बलवंत कुमार यादव .श्रीमती हेमलता सिंह .रक्षा राम यादव जी .और एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा रोजा गांव के प्रबंधक पार्थ गुप्ता जी. कनिष्ठ प्रमुख राम सिंह यादव .जोखन लाल यादव. श्री चंद यादव. रघुनाथ यादव. एवं सीमित संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।