Breaking News

क्या कनाडियन मटर की तस्करी पर रोक लगाना मुश्किल है?

रिपोर्ट फरिंद्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार-महराजगंज
नेपाल से तस्करी कर लाई हुई भारत में कनाडियन मटर की तस्करी कोई नयी बात नही है क्योकि पिछले दिनों उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने तस्करों का जिस तरह नाम उजागर कर उनको पाबंद तो किया मगर कोठीभार थाना़क्षेत्र के कई गांव अब हब बनते नजर आ रहे है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिसवा और उसके आस -पास में कई बड़े तस्कर है जो कनाडियन मटर के साथ ही अन्य सामनों की तस्करी करने के साथ ही माल की खरीद फ़रोख़्त करते है जिसमे एक बड़े कथित तस्कर की चर्चा है जो बड़े पैमाने पर कनाडियन मटर की खरीद कर बाहर दूसरे शहरों मे भेजता है इतना ही नही अभी पिछले दिनों कुशीनगर जिले के खड्डा में भी भारी मात्रा में कनाडियन मटर पकड़ी गयी, ऐसे मे लगातार कार्यवाही से तस्करी करने वाले कुछ डरे हुए जरूर है। लोगों की बातों को माने तो अभी भी रोजाना देर रात से तड़के सुबह के बीच पिक अप को आते जाते देखा जा सकता है जो संदिग्ध है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *