Breaking News

3 जुलाई की एप्लीकेशन पर अब तक नहीं हुई सुनवाई

रिपोर्ट फरिंद्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महाराजगंज
सम्राट नगर पोखरा टोला वार्ड नंबर 4 सिसवा बाजार में मार्च महीने में एक सीसी रोड बनी थी इसमें इतने अच्छे ढंग से मटीरियल का उपयोग हुआ कि जैसे ही बरसात शुरु हुई सड़क के नीचे कि मिट्टी पूरी तरह बह गयी। इस मामले में सम्राट नगर निवासी निकट यूपी पब्लिक स्कूल संध्या सिंहw/o शिवेंद्र कुमार सिंह ने लिखित रुप से नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र 3 जुलाई 2021 को देकर अवगत भी कराया था और उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि कोई जांच में जाएगा लेकिन सवा महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि संध्या सिंह के मकान की दीवाल थोड़ी सी दब गई है तथा और भी क्षतिग्रस्त होने की संभावना है।

विदीत रहे कि इस मकान में संध्या सिंह के साथ उनके पति और छोटा लड़का रहता है ऐसे में यदि कोई अनहोनी घट गई तो जिम्मेदार कौन होगा? अब सवाल यह उठता है कि आखिर सवा महीने बाद भी इस पर कोई कारवाई क्यों नहीं हुई? इस मामले में जब E.O से बातचीत की गई तो उन्होंने टेलीफोन पर बताया कि J.E गए थे जबकि प्रार्थीनी के अनुसार अब तक कोई नहीं आया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *