Breaking News

मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्थानीय विकास खण्ड परिसर में मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर उपनिदेशक कृषि इंद्राज ने किसानों को विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने के बारे में जानकारी साझा किया। किसान धीरेंद्र रॉय ने किसानों को आमदनी दुगुनी करने हेतु तकनीकी विधि से परिचित कराया।इस मौके पर मंत्री ने सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।कहा कि देश के किसानों के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है।इस अवसर पर सावित्री स्वयं सहायता समूह द्वारा विद्युत बकाया बिल जमा करने के लिए,राधे महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई बिंदी,रिबन की बिक्री के लिए स्टाल लगाया गया।वहीं पशुपालन विभाग व कृषि रक्षा अनुभाग द्वारा भी किसानों व पशुपालकों को जानकारी देने हेतु स्टाल लगाया गया।इस अवसर पर एडीओ कृषि ज्ञानप्रकाश सिंह,कृषि सहायक अमित गौतम,एडीओ पंचायत लुगरी राम, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार,टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा,उपेंद्र पांडेय,विजय गुप्ता, मुन्ना चौरसिया,नंदलाल सिंह,मदन राजभर,पिंटू पाठक, जयप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों किसान व विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।अध्यक्षता बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी व संचालन जमाल अख्तर ने किया।
रानी लक्ष्मी बाई स्वयं सहायता समूह व सावित्री स्वयं सहायता समूह की सदस्यों व चार किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु मंत्री ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किये।

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *