25 नवम्बर 2018
सुजीत कुमार (संवाददाता )
अदलहाट मिर्ज़ापुर ! अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौकी के परसबंधा बाजार में एक ट्रक ने बाइक सवार 19 वर्षीय एक युवक को रौंद दिया ! जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी !
जब की उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश भारती पुत्र शिव कुमार भारती उम्र 19 वर्ष व् उसका साथी किसान भारती पुत्र मन्नू भारती दोनों रतनपुर पड़ाव थाना मुगलसराय के निवासी है ! जो अपने बाइक से अपने पिता जी को जमुई से पैसा देकर अपने घर जा रहे थे ! जैसे परसबंधा पर पहुंचे नारायणपुर के तरफ से आ रही ट्रक ने रौंद दिया जिससे युवक प्रकाश भारती पुत्र शिवकुमार भारती उम्र 19 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी ! मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पहुंच कर शव लो कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए !
Tags मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …