मीरजापुर: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार में यातायात माह नवम्बर-2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने यातायात जागरूकता चेतना रथ एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, रिक्रूट आरक्षियों एवं पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा को जीवन से जुड़ा आवश्यक अनुशासन बताया गया।
🚨 “हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन सुरक्षा की ढाल” – जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने कहा कि –
“दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। यदि हम नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं में भारी कमी लाई जा सकती है।”
उन्होंने वाहन चालकों से धूम्रपान, मोबाइल फोन, ओवरस्पीड, और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की।
🎯 यातायात माह में होंगे विशेष कार्यक्रम
यातायात महीने के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—
-
ट्रैफिक जागरूकता नुक्कड़ नाटक
-
पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता
-
सड़क सुरक्षा पर सेमिनार और वर्कशॉप
-
भीड़भाड़ और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रिफ्लेक्टर व चेतावनी पट्टिका लगाना
-
पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं चालान प्रभावी रूप से सुनिश्चित करना
चेतना रथ ग्रामीण एवं शहरी सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराएगा।
👮♀️ कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण
कार्यक्रम में उपस्थित रहे –
-
एसपी आपरेशन मनीष मिश्रा
-
एएसपी नगर नितेश सिंह
-
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा
-
क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात शिखा भारती
-
क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला
-
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि
-
स्कूली बच्चे, शिक्षक एवं पुलिस कर्मी