गैंग रेप का तीसरा आरोपी भी पुलिस के गिरफ्त में
18अक्टूबर2018 मीरजापुर- अदलहाट – अदलहाट थाना क्षेत्र निवासिनी एक पिड़िता ने अदलहाट थाना में चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। अदलहाट पुलिस ने पिड़िता की तहरीर पर धारा 376 D , 354 भा.द.वि. एवं 5 , 6 , 8 , 9 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में लग गई। उपरोक्त मुकदमें के आरोपियों की शुरागकशी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मय हमराहियान क्षेत्र भ्रमण पर थे। नरायनपुर त्रिमुहानी पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आपस में चर्चा कर ही रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर किसी वाहन के इन्तजार में खड़े उक्त मुकदमें के आरोपी सदानन्द चौरसिया एवं संदीप चौरसिया पुत्र सदानन्द चौरसिया निवासी नरायनपुर थाना अदलहाट जिला मीरजापुर को गिरफ्तार करके धारा 376 D , 354 भा.द.वि. व 5, 6 , 8 , 9 पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया था लेकिन तीसरा आरोपी फरहार चल रहा था आज गुरूवार को पुलिस ने प्रदीप चौसरिया पुत्र सदानंद को फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास से गिरफतार कर लिया गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह , का० प्रमोद यादव , का० रणजीत सिंह , का० इन्द्रजीत सोनकर शामिल थे।
Tags मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …