Breaking News

मिर्जापुर – अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान में मिली सफलता दो अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn24x7news रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर

*थाना अहरौरा में पंजीकृत मु0अ0सं0- 205/18 के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार*
आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में दि0-06-08-2018 को जनपद मीरजापुर में अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं मुकदमों के निस्तारण हेतु की गयी कार्यवाही के क्रम मे वारण्टी, वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर बरामदगी/गिरफ्तारी करायी गयी। उक्त चलाये गये अभियान के दौरान जनपद में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-06-08-2018 को थाना अहरौरा में उ0नि0 आलोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी अहरौरा नगर थाना अहरौरा मय हमराह का0 धर्मेन्द्र कुमार व का0 संजय गुप्ता के साथ अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना अहरौरा में पंजीकृत *मु0अ0सं0-205/18 धारा 452,504,506,354 क भा0द0वि0 के वाछिंत अभियुक्त संतोष मिश्रा पुत्र बृजेश मिश्रा निवासी आनंदीपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर व अभियुक्त दुर्गा प्रसाद पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी कोईरान बाजार थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर* को को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को स्थानीय पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *