Breaking News

मिर्जापुर – तीन लूटेरों सनसनी गिरफ्तारी, लूट का माल बरामद

अहरौरा – मीरजापुर। अहरौरा का पर्यटन स्थल लिखनियां दरी और आसपास का जंगली इलाका पर्यटकों को आकर्षित करता है। अहरौरा थाना अंतर्गत आनन्दीपुर निवासी अजय मिश्रा पुत्र स्व दिनेश अपनी महिला मित्र नेहा संग खप्परबाबा अपनी मोटरसाइकिल से घूमने आया था।वे दोनों घूमने के बाद वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर शाम पांच बजे आये कि तीन व्यक्ति मोटर साइकिल नम्बर UP 67V6233 सवार इन दोनों को रूकने का इशारा किये। गाड़ी रूकने पर इन दोनों को तीनों बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा। महिला मित्र की कार्बन मोबाइल और एक हजार रूपए छीन लिये तथा वादी से भी दो हजार पांच सौ रुपए भी छीन लिये। घटना की जानकारी एस ओ मनोज ठाकुर को मिली तो सम्बन्धित विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी आनन्दीपुर सड़क मार्ग पर कर लिया। इन अभियुक्तों के पास से पैतीस सौ नकद, एक कार्बन मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। अभियुक्तगण भोरिक यादव पुत्र विजयी यादव, मुलायम यादव पुत्र रामदुलार व पद्युम उर्फ बुल्ला पुत्र दुलारे हरिजन सभी निवासी अमरा थाना चकिया जनपद चन्दौली हैं। इस सम्बन्ध में सी ओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि एस ओ मनोज ठाकुर अक्सर चेकिंग इन सूनसान जगहों की किया करते थे और संदिग्धों का चालान करने के साथ इनकी फोटोग्राफी करके रखते हैं जिससे वादी ने इनकी शिनाख्त कर दी थी।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वालों में चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, कां देवानंद, मनीष कुमार सिंह, ज्ञानदीप, राम प्रवेश, कृष्ण मोहन राय थे।
रिपोर्ट हरि किशन अग्रहरि

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *