Breaking News

मिर्जापुर – अनियंत्रित ट्रक गिरी खाईं में, जलकर हुई खाक

अहरौरा – मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी में अनियंत्रित गिट्टी लोडेड ट्रक सैकड़ों फिट खाईं में गिर गई। सवार ड्राइवर मौके की नजाकत भांपकर ट्रक से कूद कर अपनी जान तो बचा ली लेकिन खाईं में जाने से ट्रक को नहीं रोक पाया ।ट्रक सैकड़ों फिट नीचे गिरते ही घर्षण से फिल्मी स्टाइल में आग लग गई जिससे ट्रक धूं धूंकर जलने लगा। अहरौरा पुलिस को घटना की सूचना मिली। एस ओ अहरौरा मनोज ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी दी कि ट्रक खाईं में गिरते ही डीजल ट्रैंकर फट गई जिससे आग लग गई। पी आर वी टीम व स्थानीय पुलिस टीम ने पानी ट्रैंकर का इंतजाम किया। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
जनपद मीरजापुर के साठ किलोमीटर दूरी पर अहरौरा पुलिस स्टेशन है जिसकी सीमा जनपद चंदौली और सोनभद्र से लगती है। फायर टीम की आवश्यकता पड़ने पर जनपद से अग्निशमन दल को आने में कम से कम दो घंटे लगते हैं तब तक सबकुछ स्वाहा हो चुका होता है। ऐसे में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित थानों में एक स्थाई फायर टीम की मांग वर्षों से होती रही है। अहरौरा बाजार में अग्नि का शिकार कपड़े की दुकान जमालपुर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान और अदलहाट में खड़ी सैकड़ों हेक्टेयर गेहूं की फसलों को समय रहते बचाया जा सकता था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *