Ibn24x7news रिपोर्ट – सुजीत कुमार
मिर्ज़ापुर ! अदलहाट वाराणसी शक्तिनगर राज मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के कौड़िया कला के पास अनिल बिन्द पुत्र बब्बर बिन्द 30 वर्ष निवासी सदनपुर थाना चंदौली जिला चंदौली की मौके पर ही मौत हो गयी ! सूत्रों के अनुसार आज के दिन हजारो बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिये लाखो दुआए मांगती है ! लेकिन कौन जनता है की राखी के दिन ही बहन के सर से उठ जायेगा भाई का साया सूत्रो के मुताबिक अनिल बिंद पुत्र बब्बर बिंद उम्र 30 वर्ष निवासी सदनपुर थाना चंदौली जिला चंदौली अपने बहन के यहाँ कुदरान थाना अहरौरा जिला मिर्ज़ापुर राखी बधवाने के लिये आया था ! और राखी बधवाने के बाद करीब 7 बजे अपने घर जाने के लिये ही निकला था ! जब 7.30 बजे कौड़ियां कला के पास पहुँचा था ! तभी किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई । जब किसी ने इसकी सुचना डायल 100 को दी तो डायल 100 टू व्हीलर से तुरन्त मौके पर विनय यादव , सुशील यादव और मुमताज पहुँच कर शव को थाने ले आये और मृतक के परिजनों को सुचना दे दिया समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन थाने नही पहुँच पाए !
26 अगस्त. 2018
Tags मिर्जापुर
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …