Breaking News
मीरजापुर में ट्रक से कुचले गए मजदूर की मौत पर सड़क जाम करते ग्रामीण

मीरजापुर: ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मीरजापुर (अहरौरा)। जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरौरा-जमुई मार्ग पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसे में एक साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदीन हरिजन (29 वर्ष) पुत्र छैबर निवासी खुटहा गांव के रूप में हुई है, जो रोज की तरह राइस मिल से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटिहटा गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने रामदीन को पीछे से कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

🧍‍♂️ ग्रामीणों का आक्रोश, ट्रक को दौड़ाकर पकड़ा

हादसे के बाद गांववासियों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया।

📞 प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सेठइमलिया चट्टी चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

🧑‍⚖️ एसडीएम राजेश वर्मा के समझाने पर खुला जाम

थोड़ी देर बाद चुनार उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर उन्हें समझाया। उन्होंने उचित कार्यवाही और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम को हटवाया जा सका।

🕯️ परिवार की हालत बदतर, तीन बच्चों के सिर से उठा साया

मृतक रामदीन हरिजन की दो बेटियां और एक बेटा है। वह राइस मिल में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। अब उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

👮‍♀️ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मिर्जापुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …