Breaking News

मिर्जापुर – मड़िहान विधायक ने रेलवे अंडरब्रिज का मौके पर जा कर किया निरीक्षण

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l

*मिर्जापुर जिलाधिकारी को समस्या से कराया अवगत*
*ठीकेदारों द्वारा की गई है घोर लापरवाही*
*तीनों रेलवे अंडरब्रिज के नीचे भरा है लबालब पानी*
*जल निकासी की नहीं है कोई समुचित व्यवस्था*
*राजगढ़/मिर्जापुर(अनिल सिंह)* मड़िहान तहसील क्षेत्र के विकासखंड राजगढ़ के भीटी बाया भवानीपुर मार्ग एवं किसान इंटर कॉलेज से मधुपुर मार्ग पर एवं धनसीरिया, सतौहा मार्ग पर तीनों जगह अंडरग्राउंड रेलवे पुल जो बनाया गया है पूरी तरह से पानी से लबालब भरा हुआ है ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही की गई है जल निकासी की कोई प्रबंध नहीं की गई है लगभग 50 गांवों का आवागमन ठप हो गया है ग्रामीणों की शिकायत पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और मिर्जापुर जिलाधिकारी अनुराग पटेल जी से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। और कहा कि मैं रेल मंत्री पीयूष गोयल जी को पत्र लिखूंगा जिससे समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए और ग्रामीणों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो इसके उपरांत विधायक ने कहा कि मिर्जापुर जनपद कीNH7(AI) मार्ग ड्रमंडगंज वाया मिर्जापुर होते हुए वाराणसी तक का जो मरम्मत कराया गया है वह पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं उसकी जांच भी करा करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उक्त मार्ग के लिए ही मड़िहान विधायक ने कहा कि हम सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उन को अवगत कराऊंगा और उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराऊंगा। साथ में भाजपा राजगढ़ मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्ण तिवारी, अनिल सिंह, रामबली सिंह उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *