Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 09 at 4.45.00 PM

मीरजापुर-दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 99 अंक पाकर जमालपुर प्रथम

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने पीटी ,डंबल, जिमनास्टिक, कबड्डी इत्यादि का किया शानदार प्रदर्शन।

मीरजापुर। अहरौरा

जनपद स्तरीय दो दिवसीय 67 वी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मिर्ज़ापुर नगर के महुआरिया में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया ।
जिसका समापन बुधवार को देर शाम हुआ ।
प्रतियोगिता में 99 अंक पाकर जमालपुर ने ऑल ओवर चैंपियन में प्रथम स्थान हासिल किया वही 86 अंक पाकर राजगढ़ द्वितीय स्थान पर तथा 65 अंक के साथ मड़िहान तृतीय स्थान पर रहा । प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए बच्चों ने पीटी , डंबल, लेजिम ,दौड़ ,कबड्डी ,ऊंची कूद ,सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में समापन के मुख्य अतिथि रहे अपर जिला मजिस्ट्रेट नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा ,नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद के हाथों पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे ।
जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जिला व्यायाम शिक्षक विनोद यादव एवं जमालपुर विकास खंड के व्यायाम शिक्षक अवधेश कुमार सिंह सहित जनपद के समस्त खेल अनुदेशकों का विशेष सहयोग रहा ।
जमालपुर विकासखंड को ऑल ओवर चैंपियनशिप में प्रथम स्थान मिलने पर जमालपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार सिंह की लोगों ने सराहना करते हुए बधाइयां दी ।
इस अवसर पर अरविंद कुमार त्रिपाठी , आकाश उपाध्याय ,अमरेश सिंह प्रभाकर सिंह ,अखिलेश सिंह , सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।
दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री रमाकांत दुबे एवं प्रधानाध्यापक बृजेश भूषण सिंह ने किया ।
अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने सफल कार्यक्रम के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता को संपन्न कराने में लगे समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनको बधाई दिया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *